26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी खर्चे पर नेपाल जाएंगे झुंझुनूं के 128 वरिष्ठ नागरिक, हवाई जहाज से होगी यात्रा

अब जल्द ही राजस्थान के झुंझुनूं जिले के 128 यात्री सरकारी खर्चे पर हवाई जहाज से नेपाल जाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 26 May 2023, 5:23 PM IST

pashupatinath_temple.png

झुंझुनूं। अब जल्द ही राजस्थान के झुंझुनूं जिले के 128 यात्री सरकारी खर्चे पर हवाई जहाज से नेपाल जाएंगे। ये सभी यात्री नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन करने जा रहे हैं। इनके अलावा 683 यात्रियों को रेल के माध्यम से देश के विभिन्न तीर्थ स्थानों की यात्रा करवाई जाएगी । वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना के अंतर्गत गुरुवार को जिले में 811 यात्रियों के आवेदन प्राप्त हुए जो निर्धारित कोटा 1276 से कम थे । इस कारण सभी आवेदन कर्ताओं को लॉटरी में स्थान मिला। जिला कलक्ट्रेट सभागार में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023 की लॉटरी प्रभारी सचिव भानु प्रकाश एटरु की अध्यक्षता में निकाली गई ।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इन 13 जिलों में हो चुकी है हवा खराब, सिर्फ इन 4 में बची है अच्छी वायु

इस वर्ष की लॉटरी में स्थान मिला
पिछले वर्ष के आवेदकों इस वर्ष की लॉटरी में स्थान मिला है। ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया के दौरान जिला कलक्टर डॉ. खुशाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश प्रसाद गौड़, एसडीएम सुप्रिया, तहसीलदार महेंद्र मूंड, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ तेजपाल सिंह, डीएसपी रोहिताश देवेन्दा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक घनश्याम गोयल, सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक देवेंद्र चौधरी, देवस्थान विभाग जयपुर के इंस्पेक्टर सुरेंद्र पूनिया एवं शशि शर्मा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित गांव की बेटी ने बढ़ाया मान, रविना ने किया ये कमाल

कौन कहां जाएगा यहां से लें जानकारी
सफल आवेदक अपने आवेदन की स्थिति देवस्थान विभाग की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं । आवेदक किस तीर्थ स्थल पर जाएगा, इसकी सूचना वेबसाइट पर उपलब्ध है। रेल यात्री छह जून से रवाना होंगे, जबकि हवाई यात्रा तीस जून से शुरू होगी। अधिकतर की पहली पसंद नेपाल व दूसरी पसंद रामेश्वरम रही।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग