18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हल्दी घाटी में समर लड्यो, वो चेतक रो असवार कठे, वो महाराणा प्रताप कठे

हल्दी घाटी में समर लड्यो, वो चेतक रो असवार कठे, वो महाराणा प्रताप कठेझुंझुनूं. हल्दी घाटी में समर लडय़ो, वो चेतक रो असवार कठे, मायड़ थारो वो पूत कठे, वो एकलिंग दीवान कठे, वो मेवाड़ी सिरमौर कठे, वो महाराणा प्रताप कठे...। अंचल में गुरुवार को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने कभी पराधीनता स्वीकार नहीं की। सभी सुख सुविधाओं का त्याग कर जंगलों में रहे। लोगों के सम्मान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जाकिर झुंझुनूंवाला, जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, विकास शर्मा, प्रदेश किसान मोर्चा के मंत्री अशोक सिंह बड़ागांव, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री शीशराम राजोरिया, मण्डल अध्यक्ष गणेश तिवाड़ी, मण्डावा के संत बाबा गणेश व प्रवक्ता संजय मोरवाल आदि ने विचार व्यक्त किए। मूलचन्द झाझडिय़ा ने महाराणा प्रताप पर एक कविता सुनाई।

2 min read
Google source verification
jhunjhunu news

हल्दी घाटी में समर लड्यो, वो चेतक रो असवार कठे, वो महाराणा प्रताप कठे

हल्दी घाटी में समर लड्यो, वो चेतक रो असवार कठे, वो महाराणा प्रताप कठे
झुंझुनूं. हल्दी घाटी में समर लडय़ो, वो चेतक रो असवार कठे, मायड़ थारो वो पूत कठे, वो एकलिंग दीवान कठे, वो मेवाड़ी सिरमौर कठे, वो महाराणा प्रताप कठे...। अंचल में गुरुवार को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।
उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने कभी पराधीनता स्वीकार नहीं की। सभी सुख सुविधाओं का त्याग कर जंगलों में रहे। लोगों के सम्मान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जाकिर झुंझुनूंवाला, जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, विकास शर्मा, प्रदेश किसान मोर्चा के मंत्री अशोक सिंह बड़ागांव, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री शीशराम राजोरिया, मण्डल अध्यक्ष गणेश तिवाड़ी, मण्डावा के संत बाबा गणेश व प्रवक्ता संजय मोरवाल आदि ने विचार व्यक्त किए। मूलचन्द झाझडिय़ा ने महाराणा प्रताप पर एक कविता सुनाई।
नवलगढ़. महाराणा प्रताप की जयन्ती गुरुवार शाम को कस्बे में पुलिस थाने के पास स्थित श्री गोपाल व्यामशाला में मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान महाराणा प्रताप मंच के संस्थापक एडवोकेट शिवकुमार बंका, छीतर मल नागौरा, रामकुमार सिंह राठौड़, दीपचन्द पंवार, जेपी जांगिड़, विशाल पंडित, सीताराम घोड़ेला, चण्डीप्रसाद कौशिक, सज्जन जोशी, अरविन्द वशिष्ठ, गजानन्द शर्मा, श्रीकांत पारीक, डॉ. जगदीश प्रसाद कड़वासरा, मुरली चौबदार, सीताराम बिरोलिया, योगेन्द्र मिश्रा, ललित जांगिड़, कृष्णगोपाल जोशी, शेखर शर्मा आदि मौजूद थे।
सुलताना. कस्बे में बालिका स्कूल के पास स्थित श्याम गेस्ट हाउस में मांडण युद्ध विजय स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जगत सिंह ने की। कार्यक्रम में मांडण युद्ध में वीरगति को प्राप्त होने वाले वीरों को श्रद्धापूर्वक याद किया। इस मौके पर महाराणा प्रताप जयंती भी मनाई गई। जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता यशवद्र्धन सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में गरीब तबके के साथ खड़े होने की जरूरत है ताकि उन्हें न्याय मिले। वीरपाल सिंह ने शिक्षा के साथ के साथ सामाजिक संस्कारों की जरूरत पर बल दिया। कार्यक्रम को गोविंद सिंह सुलताना, राज वीरेंद्र सिंह बड़ागांव, सीताराम सिंह बडऩगर, कृष्णवर्धन सिंह, हर्ष सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ागांव, धमोरा इक्तावरपुरा, गुढा, जाखल, उतरासर, इंडाली, बगड़, भोडक़ी, जितवता की ढाणी सुल्ताना, केहरपुरा आदि गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया। संचालन गजेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर जवाहर सिंह, भरत सिंह, श्याम सिंह, कुलदीप सिंह, राम सिंह, नरपत सिंह, शंकर सिंह, शक्तिसिंह आदि मौजूद थे।
महाराणा प्रताप जयंती मनाई
खेतड़ी. हरडिय़ा हाउस में गुरुवार को राजेन्द्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता मे महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर हरिओम सिंह उसरिया, सुरेन्द्र फौजी, अजयसिंह, रोहिताश सिंह, सोनू सिंह सहित दर्जनों नवयुवक मौजूद थे। कार्यक्रम का उद्घाटन महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर व माल्यार्पण कर किया।

झुंझुनूं. बगड़ कस्बे के रामलीला मैदान में भाजपा नगर मंडल की ओर से महाराणा प्रताप की जयंती मंडल अध्यक्ष गोविन्दसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर राकेश शर्मा, दुर्गा प्रसाद सैनी, पुरूषोत्तम शर्मा, नरेश शर्मा, वीरेंद्रसिंह राठौड़, पार्षद नागरमल सैनी, विश्वनाथ शर्मा, निर्मल जमालपुरिया आदि मौजूद थे।


बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग