12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गगनभेदी नारों के बीच सैनिक सम्मान के साथ राजस्थान के लाल का अंतिम संस्कार

राजस्थान में झुंझुनूं जिले के बुहाना क्षेत्र के रसूलपुर अहीरान गांव में शनिवार को सेना के जवान संजय कुमार का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Army soldier funeral

झुंझुनूं। राजस्थान में झुंझुनूं जिले के बुहाना क्षेत्र के रसूलपुर अहीरान गांव में शनिवार को सेना के जवान संजय कुमार का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गमगीन माहौल के बीच उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्रि छोटे भाई अमीत कुमार ने दी। सैनिक के परिजनों एवं ग्रामीणों सहित सैंकड़ों लोगों ने जवान को नम आंखों से आखिरी विदाई दी।

जयपुर से आई सैनिक टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ आॅनर की अंतिम सलामी देकर शौक-शस्त्र किया। सैनिक संजय कुमार के पार्थिव शरीर पर वेस्टरन कमांड के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पवन कुमार, कैलाशचंद, सुमित कुमार सहित प्रमुख ग्रामीणों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय संजय कुमार आर्मी के सप्लाई कौर में चालक के पद पर रांची में कार्यरत थे। वहां 10 अगस्त को सुबह 9:30 बजे आर्मी सेंटर में मिट्टी भराव का कार्य चल रहा था। इस दौरान वहां कुछ पुराना फर्नीचर पड़ा था।

संजय कुमार उसे व्यवस्थित कर रहे थे। इसी दौरान वहां से निकले सांप ने उन्हें डस लिया। संजय ने उस समय तो ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन 11 अगस्त को उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें रांची के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। संजय ने तबीयत बिगड़ने पर सबसे पहले पत्नी अनिता को सूचना दी।

इसके बाद पत्नी व उनके ससुर हवाई जहाज से रांची पहुंचे। वहां 13 अगस्त की रात कलकत्ता के आर्मी हॉस्पिटल में संजय की मौत हो गई। शनिवार को सवेरे सिपाही संजय कुमार का शव गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। सिपाही संजय कुमार की डेढ साल पूर्व ही अलवर जिला के गुरगुचिया गांव में शादी हुई थी। उसके पिता दौलतराम भी सेना में कार्यरत थे। सिपाही संजय कुमार के एक छोटा भाई है।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग