Labour day 2024: हर मां-बाप का सपना होता है कि उनके बच्चे अच्छे पढ़ लिखकर कामयाब हों और उनका नाम रोशन करें। बेटा हो या बेटी, उन्हें कामयाब बनाने के लिए मां-बाप दिन-रात मेहनत मजूदरी करते हैं। झुंझुनूं जिले में भी ऐसे कई उदाहरण हैं जिनमें माता पिता ने कड़ा संघर्ष कर अपने बेटे-बेटियों को कामयाबी दिलाई है। वहीं बेटे, बेटियाें ने भी अपने माता-पिता की मेहनत को बेकार नहीं जाने दिया। वे भी उतनी मेहनत कर माता-पिता के सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।