28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Manoj Yadav मांजरी गांव निवासी लांस नायक मनोज यादव सिक्किम में शहीद, डेढ माह पहले गए थे ड्यूटी पर

जानकारी के अनुसार मांजरी गांव का जवान लांस नायक मनोज कुमार यादव (25) ट्रक में सवार थे। जेमा के पास हुए हादसे में शहीद हो गए। वे वर्ष 2016 में 1871 में फील्ड रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। शहीद के पिता जगदीश यादव व माता का नाम विमला देवी है। शहीद के ढाई साल की बेटी प्रतिज्ञा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Manoj Yadav मांजरी गांव निवासी लांस नायक मनोज यादव सिक्किम में शहीद, डेढ माह पहले गए थे ड्यूटी पर

Manoj Yadav मांजरी गांव निवासी लांस नायक मनोज यादव सिक्किम में शहीद, डेढ माह पहले गए थे ड्यूटी पर

Manoj Kumar Yadav Manjari

झुंझुनूं/सिंघाना. सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को आर्मी के ट्रक के खाई में गिरने से हुए हादसे में सिंघाना पंचायत समिति क्षेत्र के मांजरी गांव का जवान शहीद हो गया। जानकारी के अनुसार मांजरी गांव का जवान लांस नायक मनोज कुमार यादव (25) ट्रक में सवार थे। जेमा के पास हुए हादसे में शहीद हो गए। वे वर्ष 2016 में 1871 में फील्ड रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। शहीद के पिता जगदीश यादव व माता का नाम विमला देवी है। शहीद के ढाई साल की बेटी प्रतिज्ञा है। मनोज के शहीद होने की जानकारी किसी को नहीं दी गई है। मनोज डेढ़ महीने पहले ही छुट्टी बिताकर डयूटी पर लौटे थे।

पत्नी ज्योति की आज है वरिष्ठ अध्यापक परीक्षाशहदी मनोज कुमार की शादी चार साल पहले ज्योति के साथ हुई थी। ज्योति प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती है। शनिवार को ही उसका वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा का पेपर है। उसका परीक्षा केंद्र भी नवलगढ़ में है।

पिता करते हैं पेट्रोल पंप पर नौकरीशहीद के पिता जगदीशप्रसाद यादव एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं। यह पेट्रोल पंप हरियाणा के बोर्डर पर गोद बलावा में है। वे यहां लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं। जबकि मां गृहिणी है।

शहीद मनोज का बड़ा भाई प्रमोद कुमार बीएसएफ में है। मनोज भी 2016 में ही भर्ती हुआ था।


बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग