7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhunjhunu: मेड़तनी बावड़ी का बदलेगा रूप, 2.50 करोड़ से होगा पुनरुद्धार, हर महीने आते हैं पांच हजार पर्यटक

Medtani Bawdi Renovation : जिला मुख्यालय की ऐतिहासिक धरोहर और स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण मेड़तनी बावड़ी अब जल्द ही नए रंग-रूप में नजर आएगी। इसके संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए 2.50 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है।

2 min read
Google source verification
Medtani Bawdi Renovation

मेड़तनी बावड़ी। फाइल फोटो पत्रिका

झुंझुनूं। जिला मुख्यालय की ऐतिहासिक धरोहर और स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण मेड़तनी बावड़ी अब जल्द ही नए रंग-रूप में नजर आएगी। इसके संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए 2.50 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है, जिससे इस प्राचीन स्थल की भव्यता और आकर्षण को नया आयाम मिलेगा।

परियोजना के तहत पर्यटन विभाग की ओर से 1.25 करोड़ रुपए तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के तहत 1.25 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। पुनरुद्धार कार्य की जिम्मेदारी पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग को कार्यकारी एजेंसी के रूप में सौंपी गई है। इसके लिए जिला परिषद को प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं।

पार्किंग स्थल बनेगा, सुरक्षा के लिए लगेगी रैलिंग

पुनरुद्धार के दौरान बावड़ी के मूल स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए उसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पार्किंग स्थल विकसित किया जाएगा और सुरक्षा के लिहाज से रैलिंग लगाई जाएगी। परिसर में पेयजल व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा चारदीवारी की मरम्मत, तली की सफाई समेत अन्य आवश्यक कार्य किए जाएंगे।

हर महीने आते हैं पांच हजार पर्यटक

पर्यटन विभाग के अनुसार मेड़तनी बावड़ी को देखने के लिए हर माह करीब पांच हजार पर्यटक पहुंचते हैं। पुनरुद्धार के बाद यहां पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।

पत्रिका ने उठाया था मुद्दा

झुंझुनूं की ऐतिहासिक धरोहर मेड़तनी बावड़ी के संरक्षण व पुनरुद्धार का मुद्दा पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया था। लगातार खबरें प्रकाशित कर बावड़ी की स्थिति को उजागर किया गया। स्थानीय लोगों और पर्यटकों की मांग भी लंबे समय से रही है कि इस ऐतिहासिक स्थल को संरक्षित कर विकसित किया जाए, ताकि इसकी ऐतिहासिक पहचान के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके।

इनका कहना है

मेड़तनी बावड़ी के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए दो करोड़ 50 लाख रुपए खर्च होंगे। पुरातत्व विभाग एवं संग्रहालय विभाग कार्यकारी एजेंसी के रूप में काम करेगा।

देवेंद्र चौधरी, उप निदेशक पर्यटक विभाग झुंझुनूं

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग