7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झुंझुनूं में असली दंगल: जब मैदान में उतरी ये लड़की, तो बड़े-बड़े पुरुष पहलवानों के छूट गए पसीने, नजारा देख सभी रह गए सन्न

Jhunjhunu Dangal: साल 2016 में आई चर्चित फिल्म दंगल में मुख्य किरदार गीता फोगाट ने प्रशिक्षण के दौरान एक पुरुष पहलवान को कुश्ती में पटखनी दी थी और उसे चित्त कर दिया था। कुछ ऐसा ही नजारा झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी उपखंड के मंडावरा गांव में देखने को मिला। यहां गुल्ली वाली जोहड़ी बालाजी मेले के समापन पर कुश्ती दंगल खासा रोमांचक रहा।

3 min read
Google source verification
Jhunjhunu Real Dangal female wrestler Pooja NeemkaThana Ganeshwar Stuns Male Opponents Leaves Crowd Amazed

महिला पहलवान ने पुरुष को हराया (फोटो- पत्रिका)

Wrestler Pooja Neemkathana: पचलंगी (झुंझुनूं): साल 2016 में आई आमिर खान की चर्चित फिल्म 'दंगल' का वह दृश्य आज भी सबके जेहन में ताजा है। जहां मुख्य किरदार गीता फोगाट ने अभ्यास के दौरान एक पुरुष पहलवान को पटखनी दी थी।

कुछ वैसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला नजारा झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी उपखंड स्थित मंडावरा गांव में देखने को मिला। यहां गुल्ली वाली जोहड़ी बालाजी मेले के अवसर पर आयोजित कुश्ती दंगल में एक महिला पहलवान ने न केवल पुरुष पहलवान को चुनौती दी, बल्कि उसे चित्त कर 'दंगल' का खिताब भी अपने नाम किया।

जब मैदान में पूजा ने दी खुली चुनौती

कोच एवं शारीरिक शिक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मेले के समापन पर आयोजित दंगल में अंतिम मुकाबला 2100 रुपए के इनाम के लिए रखा गया था। इस मुकाबले के लिए नीमकाथाना-गणेश्वर की महिला पहलवान पूजा ने ताल ठोकी।

लेकिन दंगल में उनके सामने कोई अन्य महिला पहलवान मौजूद नहीं थी। ऐसे में पूजा ने हार मानने के बजाय खुले तौर पर वहां मौजूद पुरुष पहलवानों को ललकारा। इस चुनौती को अडवाना के लक्की पहलवान ने स्वीकार किया।

दांव-पेच देख दंग रह गए दर्शक

मैदान में महिला और पुरुष पहलवान के बीच मुकाबला शुरू होते ही दर्शकों का रोमांच चरम पर पहुंच गया। पूजा ने गजब की फुर्ती और शानदार दांव-पेच दिखाते हुए लक्की पहलवान को पटखनी दे दी। देखते ही देखते पूजा ने यह रोमांचक मुकाबला जीत लिया और पूरे मेले में आकर्षण का केंद्र बन गईं। मेला कमेटी ने विजेता पूजा को पुरस्कृत किया।

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में झुंझुनूं ने बीकानेर को एक जीरो से हराया

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता सोमवार से चित्तौड़गढ़ में शुरू हुई। राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह बिजारणियां ने बताया कि चित्तौड़गढ़ में शुरू हुई अंडर 20 पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला मुकाबला जिला फुटबॉल एसोसिएशन झुंझुनूं व जिला फुटबॉल एसोसिएशन बीकानेर के मध्य हुआ, जिसमें झुंझुनूं की टीम ने बीकानेर को एक जीरो से हराया।

पहले हाफ में दोनों टीमें बराबर रही। दूसरे हाफ के 20 वें मिनट में झुंझुनूं के मनोज कुमार ने एक गोल कर बीकानेर पर बढ़त बनाई। मंगलवार को दूसरा मैच झुंझुनूं का राजसमंद के साथ खेला जाएगा।

इनका रहा सहयोग

मंडावरा दंगल के सफल आयोजन में पंचायत प्रशासक ग्यारसी लाल गुर्जर, अशोक शर्मा, दयाल सिंह, सुरेंद्र शर्मा और सुरेश चावड़ा सहित कई ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। लोगों का कहना है कि पचलंगी और सराय सुंदरदास मेले के बाद वर्षों बाद ऐसा ऐतिहासिक मुकाबला देखने को मिला है।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग