21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेना के जवान की मौत के मामले में नया पेंच, कौन मरा और कौन जिंदा… पुलिस के लिए बनी पहेली

होली के दिन कार में आग लगने से डूंडलोद निवासी सेना के जवान विकास भास्कर की मौत के मामले में नया पेंच आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कार में जलने से डूंडलोद निवासी महेश कुमार मेघवाल की मौत हुई है।

2 min read
Google source verification
New twist in the case of death of army soldier in Jhunjhunu

मुकुंदगढ़ (झुंझुनूं)। होली के दिन कार में आग लगने से डूंडलोद निवासी सेना के जवान विकास भास्कर की मौत के मामले में नया पेंच आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कार में जलने से डूंडलोद निवासी महेश कुमार मेघवाल की मौत हुई है। इसी बात को लेकर कई ग्रामीण गुरुवार को सरपंच हरफूल पूनियां के साथ मुकुंदगढ़ थाने पहुंचे।

उनका कहना है कि घटना वाले दिन से महेश कुमार भी विकास कुमार के साथ ही घर से निकला था, वह अब तक लापता है। ग्रामीणों की मांग है कि विकास जिंदा है या महेश..., गाड़ी में आग लगने से किसकी मृत्यु हो हुई है..., जला हुआ शव किसका है...गाड़ी को किसी केमिकल से जलाया गया है या शॉर्ट सर्किट से आग लगी है...इन सबका जल्द से जल्द खुलासा किया जाए। विकास के मोबाइल की फोरेंसिक जांच करवाई जाए।

डीएनए जांच होगी, सैंपल लिए
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएचसी मुकुंदगढ़ में पुलिस की मौजूदगी में महेश कुमार के पिता व पुत्र की डीएनए जांच के लिए सैंपल लिए गए। थानाधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने महेश के परिवारजन व ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

महेश के परिजन ने यह रखी मांग
महेश के परिजन ने मांग की है कि जिस कार में आग लगी है, उसमें चाबी लगी हुई थी या नहीं। अगर गाड़ी में चाबी नहीं थी तो इसका मतलब है कि गाड़ी अंदर से लॉक थी। इसकी जांच की जाए। विकास के चचेरे भाई सोनू से कड़ाई से पूछताछ की जाए। क्योंकि सोनू जहां खड़ा था, उससे 50 फीट की दूरी पर ही कार में आग लगी थी।

जवान के पिता ने कहा, हमारा बेटा चला गया
महेश कुमार मामले में हम कुछ नहीं कह सकते। हम तो हमारे बेटे के लिए रो रहे हैं। हमारे घर से हमारा आदमी चला गया।
रामकुमार भास्कर, विकास के पिता

मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही खुलासा किया जा सकेगा।
राजर्षि राज वर्मा, पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग