
झुंझुनूं के सिंघाना के थली गांव में बड़ा सड़का हादसा
Jhunjhunu Horrific Accident : राजस्थान में सड़क हादसे रुक नहीं रहे हैं। रविवार को ही झुंझुनूं जिले के एक ही परिवार के 6 लोगों की मृत्यु हो गई थी। आज सोमवार को झुंझुनूं जिले के सिंघाना में एक और दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार को मिनी बस और स्कॉर्पियो गाड़ी में हुए भीषण टक्कर में 3 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई और 2 लोगों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
यह सड़क दुर्घटना झुंझुनूं के सिंघाना के थली गांव के पास हुआ। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुच गई। दुर्घटना स्थल के हालात देख पुलिस टीम अलर्ट हो गई। घायलों को सिंघाना अस्पताल पहुंचा दिया है, जबकि भीषण टक्कर में मारे गए शवों को पोस्टमार्टम के लिए खेतड़ीनगर केसीसी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार को बचाने में सामने से स्कॉर्पियो और मिनी बस भिड़ गई।
यह भी पढ़ें -
Published on:
06 May 2024 01:52 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
