29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झुंझुनू
Rajasthan : जल्लाद बनी जेठानी ने बरपाया देवरानी पर कहर, देखें  दिल दहला देने वाला पूरा Video
Play video

Rajasthan : जल्लाद बनी जेठानी ने बरपाया देवरानी पर कहर, देखें दिल दहला देने वाला पूरा Video

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ उपखण्ड के गांव बिलवा में सोमवार की इस घटना को किसी ने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 10 Jul 2018, 6:32 PM IST

सीकर. वह जमीन पर लेटी है। जेठ का परिवार उस पर कहर बरपा रहा है। महिला, युवतियां और युवक जिसके जो हाथ लग रहा है, वो उसी से महिला को बेरहमी से मार रहे हैं। बाल नौंचते हैं। घसीटते हैं। पास में इस महिला एक आठ-नौ साल का बेटा भी है, जो बेबस है।

 

VIDEO : राजस्थान में महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार, मासूम बेटा हाथ जोड़ लगाता रहा मां को बचाने की गुहार

 

मां पर पडऩे वाली हर चोट पर कराह उठता है। मां को बचाने के लिए ताई, व उसके बेटा-बेटी के सामने गुहार लगाता। हाथ जोड़ता है। आंसू बहाता है। ये वीडियो देखने वालों तक का दिल पसीज जाता है, मगर इस महिला पर बर्बरता ढाहने वाले मारपीट जारी रखते हैं।गालियां भी निकालते हैं। घटनाक्रम करीब सात मिनट तक चलता है।

महिला के साथ मारपीट करने वाले उसे घसीटकर पास स्थित एक पेड़ के नजदीक ले जाते हैं। वहां उसे रस्सी से पेड़ के बांध दिया जाता है। इस बाद भी मारपीट का सिलसिला जारी रहता है। इस बीच महिला को फांसी लगा देने तक की बात की जाती है।

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ उपखण्ड के गांव बिलवा में सोमवार की इस घटना को किसी ने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद से वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है उल्लेखनीय है कि महिला व आरोपित के परिवार के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।