29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : राजस्थान में महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार, मासूम बेटा हाथ जोड़ लगाता रहा मां को बचाने की गुहार

Rajasthan Woman Beaten Video : https://www.patrika.com/jhunjhunu-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 10 Jul 2018, 10:35 PM IST

rajasthan woman beaten

nawalgarh woman

नवलगढ़. राजस्थान में हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई। एक महिला पर उसी के परिवार के लोगों ने इस कदर कहर बरपाया कि एक बारगी तो लगा कि ये दृश्य राजस्थान नहीं बल्कि तालिबान के किसी इलाके का होगा।

#Nawalgarh : जल्लाद बनी जेठानी ने बरपाया देवरानी पर कहर, देखें दिल दहला देने वाला पूरा Video

इस दौरान महिला का मासूम बेटा मां को बचाने की गुहार लगाता रहा, मगर आरोपितों का दिल नहीं पसीजा। महिला से मारपीट करने वालों में युवतियां भी शामिल हैं। किसी ने इस पूरी घटना को मोबाइल में कैद कर लिया। करीब सात मिनट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ उपखण्ड के गांव बिलवा की है। नवलगढ़ पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

READ MORE NEWS

राजस्थान के नवलगढ़ में महिला को इसलिए दी 'तालिबानी' सजा, रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल

पति की इस बात का फायदा उठाकर तीन जनों ने जब भी मौका मिला इस विवाहिता का किया गैंगरेप

LIVE VIDEO : सीकर में FACEBOOK पोस्ट से मचे बवाल में युवक के गोली मारी, ये मंजर देखने वालों की भी कांप उठी

पति जावेद की मौत के बाद पत्नी ने खोले ये राज, पुलिस भी सुनकर चौंक गई

यह है पूरा मामला
-नवलगढ़ सीआई सुरेंद्र सिंह देगड़ा ने बताया कि गांव बिलवा में दो भाइयों में खेत में रास्ते को लेकर विवाद था। करीब तीन दिन पूर्व मनीराम खेत में ट्रेक्टर से खेत जोत रहा था।
-इसी दौरान मनीराम के भाई दयाराम की पत्नी सुमन ट्रेक्टर के सामने आ गई। इस पर मनीराम उसकी पत्नी, मां व उसके बेटों ने सुमन के साथ मारपीट की।
-आरोपितों ने महिला को पहले रस्सी से बांधा। इस दौरान महिला छोडऩे की गुहार लगाती रही।
-वहीं उसका नन्हा बेटा भी मां को छोडऩे की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपितों का दिल नहीं पसीजा।
आरोपित महिला को बांधने के दौरान डंडे आदि से जमकर मारपीट की। बाद में आरोपितों ने महिला को पेड़ से बांध दिया और मारपीट करने लगे।
-इस संबंध में पीडि़त महिला के पति दयाराम ने मनीराम, मनेष, शायरदेवी, संजू, छोटी, प्रमोद, संदीप आदि के खिलाफ मारपीटकरने का मामला दर्ज करवाया है।