29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : राजस्थान के नवलगढ़ में महिला को इसलिए दी ‘तालिबानी’ सजा, रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल

राजस्थान में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला को पेड़ से बांधकर उस पर कहर बरपाया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 10 Jul 2018, 11:57 AM IST

rajasthan woman

nawalgarh woman

नवलगढ़. राजस्थान में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला को पेड़ से बांधकर उस पर कहर बरपाया गया है। उसके साथ जमकर मारपीट की गई है। मामला राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बिलवा का है। पूरे घटनाक्रम को किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में महिला को पेड़ से बांधने के दौरान उसके साथ आरोपितों ने जमकर मारपीट की। इस दौरान पीडि़त का छोटा बेटा मां को बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने भी पीडि़त महिला को नहीं छोड़ा।इधर, सीआई सुरेंद्र सिंह देगड़ा ने बताया कि गांव बिलवा में दो भाइयों में खेत में रास्ते को लेकर विवाद था।

करीब तीन दिन पूर्व मनीराम खेत में ट्रेक्टर से खेत जोत रहा था।इसी दौरान मनीराम के भाई दयाराम की पत्नी सुमन ट्रेक्टर के सामने आ गई।इस पर मनीराम उसकी पत्नी, मां व उसके बेटों ने सुमन के साथ मारपीट की। आरोपितों ने महिला को पहले रस्सी से बांधा।

इस दौरान महिला छोडऩे की गुहार लगाती रही। वहीं उसका नन्हा बेटा भी मां को छोडऩे की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपितों का दिल नहीं पसीजा। आरोपित महिला को बांधने के दौरान डंडे आदि से जमकर मारपीट की। बाद में आरोपितों ने महिला को पेड़ से बांध दिया और मारपीट करने लगे। इस संबंध में पीडि़त महिला के पति दयाराम ने मनीराम, मनेष, शायरदेवी, संजू, छोटी, प्रमोद, संदीप आदि के खिलाफ मारपीटकरने का मामला दर्ज करवाया है।