29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LIVE VIDEO : सीकर में FACEBOOK पोस्ट से मचे बवाल में युवक के गोली मारी, ये मंजर देखने वालों की भी कांप उठी

https://www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 7 Jul 2018, 3:07 PM IST

sikar

Sikar man shot in FB post dispute

पाटन. राजस्थान के सीकर जिले के पाटन थाना इलाके के दलपतपुरा गांव में शनिवार सुबह आपसी विवाद को लेकर बाहर से आए लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों पर हवाई फायर करने तथा युवक पर गोली चलाने का भी आरोप लगाया है।

FB ने मां से यूं मिलाया 13 साल पहले बिछड़ा बेटा, बेहद दर्दभरी है मां-बेटे की यह STORY

मामले के अनुसार दलपतपुरा निवासी शेरसिंह लादी सुबह लगभग सात बजे दौड़ लगाकर अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी एक डीआई जीप में लगभग सात आठ लोग वहां आए तथा आते ही शेर सिंह के साथ मारपीट शुरु कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने शेरसिंह पर फायर भी किया। गोली उसके पैर में लगी। मारपीट के बाद आरोपी वहां से चले गए। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंचे पाटन थाना अधिकारी सवाई सिंह तंवर ने मौका मुआयना किया तथा ग्रामीणों के बयान लिए। हालांकि पुलिस ने फायर होने की पुष्टि नहीं की है।

SIKAR में मिले दो युवकों के शव, मौत से पहले का रोंगटे खड़े करने देने वाला Audio Viral

मारपीट में गंभीर रूप से घायल शेर सिंह को कोटपूतली ले जाया गया, जहां गंभीर अवस्था में उसे जयपुर रैफर कर दिया। पुलिस के अनुसार शेर सिंह तथा उसके चाचा प्रकाश गुर्जर का पिछले तीन-चार दिन से विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले प्रकाश गुर्जर ने शेर सिंह के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया था। बताया जा रहा है कि शेर सिंह ने सोशल साइट फेसबुक पर प्रकाश के संबंध में कोई पोस्ट डाली थी, जिससे नाराज होकर प्रकाश के ससुराल कुजोता कोटपूतली से उसके रिश्तेदार तथा अन्य लोग आए तथा शेर सिंह के साथ मारपीट कर भाग गए।

लोगों में दहशत
एक युवक पर आधा दर्जन लोगों द्वारा यूं दिनदहाड़े कहर बरपाने से न केवल युवक के परिजन बल्कि आस-पास के लोगों में भी दहशत का माहौल है। युवक के साथ मारपीट किए जाने के दौरान भी कई लोग डर के मारे उसे छुड़वाने तक नहीं आए।