29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIKAR में मिले दो युवकों के शव, मौत से पहले का रोंगटे खड़े करने देने वाला Audio Viral

https://www.patrika.com/sikar-news/ Sikar Suicide
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 6 Jul 2018, 4:06 PM IST

Sikar suicide audio viral

SIKAR में मिले दो युवकों के शव, मौत से पहले का रोंगटे खड़े करने देने वाला Audio Viral

सीकर.

सीकर शहर की पुरोहित जी ढाणी में गुरुवार रात को दो युवकों के शव मिले हैं। दोनों के जहर खाकर जान देने की आशंका है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने दोनों शवों को देर रात एसके अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए।
जानकारी के अनुसार पुरोहित जी की ढाणी में रात करीब 11 बजे लोगों को पुलिस को सूचना दी कि एक रास्ते पर दो युवकों के शव पड़े हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों की शिनाख्त पुरोहित की ढाणी निवासी प्रकाश व रुल्याणी गांव के अंकित के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव एसके अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिए।

प्रकाश का ऑडिया वायरल

-मौत के बाद प्रकाश का एक ऑडिया वायरल हुआ है, जिसमें रात को वह अपने एक जयंत नाम के दोस्त से बात कर रहा है।
-बातचीत से ऐसा लगा रहा है कि प्रकाश ने जहर खाने के बाद दोस्त को फोन किया था।
-दोस्त ने उससे जहर खाने की वजह पूछी तो उसने किसी नागर मल नाम के व्यक्ति द्वारा किसी मामले में जबरन फंसाने की बात कही।
-साथ ही यह भी कहा कि वह अपनों को तो रुपए देकर बचा लेता है, मगर प्रकाश जैसे गरीब को फंसा देता है।
-बातचीत में के दौरान ही प्रकाश उल्टियां कर रहा था। जयंत ने उससे पूछा कि उसने क्या खाया तो जबाव मिला उसने जहर की गोली खा ली।
-वह मेडिकल स्टोर से गोली लेकर आया था। बातचीत में नागर मल का जिक्र नरसी के पिता के रूप में होता है। इसके अलावा किसी नीरजा का भी नाम लिया गया।
-प्रकाश बातचीत में नागर मल पर हर बार किसी मामले में बली का बकरा बना देने का आरोप लगा रहा है।
-जयंत उससे जगह पूछता है तो वह खंडेलवाल बड़ी वाली के पास लोकेश की दुकान के पास होने की जानकारी देता है।
-जयंत ने उसे पांच मिनट में वहां पहुंचने की बात कहकर फोन काट देता है।


....तो दूसरे युवक ने की क्यों गई जान
प्रकाश के ऑडियो से उसकी मौत की वजह का पता लग पा रहा है, मगर उसके साथ दूसरे युवक अंकित की मौत अभी तक पहेली बनी हुई है। अंकित के परिजनों से भी पुलिस का रात को सम्पर्क नहीं हो पाया था।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग