Khetri Mine Accident : झुंझुनूं। खेतड़ी के कोहिलाना में मांइस के निरीक्षण के दौरान लिफ्ट टूटने पर हादसे का शिकार हुए मुख्य प्रबंधक करण सिंह गहलोत का जयपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। गहलोत ने हादसे की आपबीती बताते हुए कहा कि हम सब 15 लोग लिफ्ट में थे और लिफ्ट चल रही थी। मैं हमेशा लिफ्ट से खदान में आता जाता रहता हूं तो मुझे लिफ्ट की सामान्य स्पीड के बारे में पता था। लिफ्ट खदान में जा रही थी और कुछ देर बाद मुझे महसूस हुआ कि लिफ्ट की गति बढ़ गई है और तेजी से नीचे जा रही है।