
झुंझुनूं। राजस्थान में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। झुंझुनूं जिले के सिंघाना में देर रात एक रोडवेज बस और कंटेनर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। हालांकि, गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। लेकिन, हादसे के बाद सवारियो में चीख पुकार मच गई।
जानकारी के मुताबिक हादसा देर रात सिंघाना के बाईपास सर्किल पर हुआ। यहां एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे कंटेनर से भिड़ गई। सूचना पर सिंघाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त रोडवेज बस में करीब 40 सवारी मौजूद थी। बस दिल्ली से चूरू आ रही थी। तभी रात करीब 2 बजे सिंघाना स्टैंड से करीब 50 मीटर की दूरी पर हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें
रात के समय अधिकतर सवारियां गहरी नींद में थी। लेकिन, जैसे ही बस कंटेनर से भिड़ी और जोरदार धमाका हुआ तो सवारियों की नींद खुल गई। ऐसे में हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सवारियों को तुरंत बाहर निकाला गया। हादसे में बस और कंटेनर का चालक घायल हुआ है।
Published on:
21 Dec 2024 12:52 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
