1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Politics: जानें मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा की बर्खास्तगी के पर्दे के पीछे का सच

Rajasthan Politics: विधानसभा में मणिपुर मामले पर बयान देने के बाद बर्खास्त किए गए मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा बसपा से चुनाव जीतकर सत्तारूढ़ कांग्रेस में शामिल हुए थे लेकिन लगातार विवादों में रहे। लगातार विवादित बयान देकर वे सरकार के लिए परेशानी खड़ी करते रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Rajendra gudha update

Rajendra gudha update जानें गुढ़ा की बर्खास्तगी के पर्दे के पीछे का सच

झुंझुनूं@पत्रिका। विधानसभा में मणिपुर मामले पर बयान देने के बाद बर्खास्त किए गए मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा बसपा से चुनाव जीतकर सत्तारूढ़ कांग्रेस में शामिल हुए थे लेकिन लगातार विवादों में रहे। लगातार विवादित बयान देकर वे सरकार के लिए परेशानी खड़ी करते रहे हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि इस बार कांग्रेस के फॉर्च्यूनर में आने जितने ही विधायक जीत पाएंगे।

शुरुआत में गहलोत के करीबी रहे गुढ़ा बाद में सचिन पायलट के साथ हो गए और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ खुलकर बयानबाजी करने लगे। हाल ही उन्होंने एक बयान में यह तक कह दिया था कि गहलोत और पायलट दोनों मेरे पीछे भाग रहे हैं। गुढ़ा पिछले दिनों हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी से भी मुलाकात कर चुके हैं।

नवंबर 2022: पायलट को सीएम नहीं बनाया तो फॉर्च्यूनर में आ जाएंगे कांग्रेस के विधायक
सचिन पायलट को बहुत पहले सीएम बना देना चाहिए था। अब भी पायलट को सीएम बना दिया जाए तो सरकार रिपीट हो सकती है। अगर सचिन पायलट को सीएम नहीं बनाया तो कांग्रेस के इतने ही विधायक रहेंगे कि एक फॉर्च्यूनर में आ जाएंगे।

जनवरी 2023: पत्नी बोली- सीएम से पंगे मत लो
उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के केड पंचायत की छाबड़ियों की ढाणी में देवनारायण जयंती पर हुए कार्यक्रम में गुढ़ा ने कहा कि उनकी पत्नी उन्हें कहती है कि अभी बच्चों की शादी भी नहीं हुई है. थोड़े निचले बैठ जाओ. मुख्यमंत्री से इतने पंगे क्यों ले रहे हो. वो जेल में डलवा देंगे।

2021: दरी उठाने के टाइम निकल लेता हूं
मैं चुनाव बसपा से जीतता हूं और कांग्रेस में जाकर मंत्री बन जाता हूं। वापस जब कांग्रेस में दरी उठाने का टाइम आता है तो निकल लेता हूं। कह देता हूं, आप संभालो, आपकी कांग्रेस। अभी चुनाव में वापस बहनजी से टिकट ले आया। पहले बसपा से टिकट लिया जीता, फिर कांग्रेस में घुसा और मंत्री बन गया।

जुलाई 2022: धारीवाल का अलाइनमेंट खराब है
पीसीसी कार्यालय पर जन सुनवाई के दौरान गुढ़ा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान जो हमें आश्वासन दिया था वह काम पूरे हो रहे हैं। कुछ जगह अलाइनमेंट खराब है, जिसे सही कर दिया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि किसका अलाइनमेंट खराब है तो उन्होंने कहा शांति धारीवाल का।

दो बार बसपा चुनाव जीता, कांग्रेस में शामिल होकर मंत्री बने
मंत्री पद से बर्खास्त राजेन्द्र सिंह गुढा दो बार बसपा से चुनाव जीते और दोनों बार प्रदेश की कांग्रेस सरकार में शामिल होकर मंत्री बने। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में गुढ़ा ने बसपा से चुनाव जीता। इसके एक साल बाद सितम्बर 2019 में बसपा को छोडक़र कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजेन्द्र सिंह गुढा को 21 नवम्बर 2021 को राज्यमंत्री बनाया गया। इससे पहले 2008 के विधानसभा चुनाव में भी बसपा से चुनाव जीता था। बाद में कांग्रेस में शामिल होकर सरकार में राज्यमंत्री बने। गुढ़ा ने 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ा। लेकिन चुनाव हार गए।