दरअसल, रोहिताश को बीते कल झुंझुनूं के भगवान दास खेतान अस्पताल में बेहोशी की हालात में लाया गया था, यहां चिकित्सकों ने रोहिताश को मृत घोषित करते हुए पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया था। लेकिन अंतिम संस्कार से ठीक पहले रोहिताश की सांसें वापस चलने लगी थी और चिता पर हिलने लगा था। इसके बाद परिजन रोहिताश को दोबार BDK अस्पताल लेकर आए थे। इसके बाद रोहिताश को जयपुर रैफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही मौत की जंग हार गया।