1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस विवाह को लेकर हर तरफ हो रही है चर्चा, आपके दिल को भी छू जाएगी ये अनोखी शादी !

रूकमणी विवाह के अवसर पर भजन के माध्यम से बेटी बचाने व पढ़ाने का संदेश देकर कथा में उपस्थित महिला व पुरूषो को संकल्प दिलाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Vinod Singh Chouhan

•

Updated: 11 Jun 2018, 12:12 PM IST

rukmani vivah in bhagwat katha in pachlangi jhunjhunu

इस विवाह को लेकर हर तरफ हो रही है चर्चा, आपके दिल को भी छू जाएगी ये अनोखी शादी

पचलंगी.

बेटी लेकर आव अपनों भाग मत मारो कुख में बेटी न, भागवत सेवा समिति पचलंगी के तत्तवावधान में क्षेत्र के जांटी वाले बालाजी में बालाजी मंदिर परिसर में चल रहे भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में रविवार को कथा में पं.विनोद जोशी ने भागवत कथा में रूकमणी विवाह के अवसर पर भजन के माध्यम से बेटी बचाने व पढ़ाने का संदेश देकर कथा में उपस्थित महिला व पुरूषो को संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा की बेटी तो बेटी ही है बेटा एक कुल का नाम रोशन करता है व बेटी तो कुलो की पहचान है। मंदिर पुजारी हरी प्रसाद शर्मा ने बताया की कथा में जोशी ने कृष्ण के द्वारा रूकमणी हरण, कृष्ण रूकमणी विवाह, कृष्ण सुदामा मित्रता की कथाओं का रसपान करवाया। कथा में भगवान कृष्ण की गाजे बाजे से बारात निकली। श्रद्धालुओं ने बारात का जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।

Read More :

अनूठी शादी: न कोई दहेज न ही कोई बाराती बस एक साइन में हो गई इस डॉक्टर की शादी, कलेक्टर बने साक्षी


गुरु से मिलता जीवन का रास्ता
पिलानी. कस्बे के भगीणा रोड स्थित संत निरंकारी मण्डल भवन में सत्संग कार्यक्रम रविवार को आयोजित हुआ। सत्संग में निरंकारी मण्डल के राजस्थान इंचार्ज राधेश्याम ने जीवन दर्शन पर व्याख्यान करते हुए गुरु के महत्व को समझाया। उन्होने आत्मा के परमात्मा से मिलने में गुरु के महत्व को विस्तार से समझाया। राधेश्याम ने तन की शुद्धता के साथ साथ मन की शुद्धतापर बल देते हुए जीवन संवारने की बात कही। इससे पहले मण्डल के रोहिताश्व सिंह राठौड़ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के आयोजन पर प्रकाश डाला। इस मौके प्रसाद भण्डारा कार्यक्रम भी हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से संगठन से जुड़े लोगों ने भाग लिया।


गायत्री महायज्ञ कल
मंडावा. शांतीकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में मंगलवार को 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। तुलसीराम यादव ने बताया कि सुभाष चौक के पास मैदान में सुबह साढे 8 बजे आयोजित यज्ञ में अनेक संस्कार अनुष्ठान होंगे।