15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News : नुआं के लाडले सलीम को दुश्मनों को मारने पर मिला सेना पदक

Jhunjhunu News : झुंझुनू जिले में स्थित नुआं गांव के रहने वाले सलीम खान को वीरता के लिए सेना पदक से सम्मानित किया गया है। कश्मीर के बारामूला में लश्कर ए तैयबा के दो कुख्यात आतंकियों को मार गिराने तथा बहादुरी दिखाने पर सलीम को सेना पदक से सम्मानित किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
salim_khan.jpg

Jhunjhunu News : झुंझुनू जिले में स्थित नुआं गांव के रहने वाले सलीम खान को वीरता के लिए सेना पदक से सम्मानित किया गया है। कश्मीर के बारामूला में लश्कर ए तैयबा के दो कुख्यात आतंकियों को मार गिराने तथा बहादुरी दिखाने पर सलीम को सेना पदक से सम्मानित किया गया है। जनहित एकता समिति के अध्यक्ष जाकिर झुंझुनूंवाला ने बताया कि नुआं गांव के ग्रेनेडियर सैनिक सलीम खान को प्रयागराज में गुरुवार को उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ने सेना पदक से सम्मानित किया। सम्मान समारोह में मौजूद सलीम के पिता एजाज नबी ने बताया कि आज उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया। बेटे की वीरता पर मुझे नाज हो रहा है। मां नजमा बानो की आंखें खुशी के आंसुओं से छलक उठी। मां ने बताया बेटा अपनी जिम्मेदरी बखूबी निभा रहा है। पत्नी सोफिया ने बताया कि पति की बहादुरी पर गर्व हो रहा है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान का ये शहर सबसे ज्यादा प्रदूषित, स्विस कम्पनी आईक्यू एयर ने जारी की रैंकिंग

निकालेंगे जुलूस
जाकिर ने बताया कि सलीम शनिवार को शाम 5:00 बजे गांव आएंगे। तब उनका वीरता जुलूस के साथ स्वागत किया जाएगा। साथ ही मुख्य बाजार में सर्व समाज की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नुआं गांव फौजियों की खान है। यहां पहले भी कई वीर देश की सेवा में शामिल हो चुके।

यह भी पढ़ें : होली से पूर्व मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, कुल 511 सैम्पल जब्त, रिपोर्ट आने पर कार्रवाई तय