
सोने की दुकान देखनी है तो चले आओ महनसर
बिसाऊ. शेखावाटी में यूं तो रेत के धोरों के बीच बनी दिल जैसे जाली झरोखे वाली हवेलियां बरबस ही लोगों को अपनी ओर आ•ॢषत करती हैं। लेकिन राजस्थान के झुंझुनूं जिले के महनसर गांव में बनी सोने की दुकान अपने आप में खास है।
महनसर में आने वाला हर व्यक्ति पोद्दार परिवार की ओर से निर्मित सोने की दुकान को देखना नहीं भूलता। पर्यटन विशेषज्ञ राजेश कुमार ने बताया कि किसी समय सोने की दुकान में सोने व जेवरात का काम प्रमुखता से होता था। कई जिलों के लोग यहां सोना के आभूषण खरीदने आते थे। दुकान के चारों तरफ सोने की परत है। इसलिए इसे सोने की दुकान कहते हैं। अभी यहां सोने का कारोबार नहीं होता, लेकिन पर्यटकों की यह पहली पसंद बनी हुई है। दुकान के निर्माण की सही तारीख तो नहीं पता लेकिन दावा किया जाता है कि इसका निर्माण वर्ष 1830 में किया गया था। दुकान की साइज सौ गुणा बीस फीट है।
#sone ki dukan
तीन भागों में है दुकान
पर्यटन विभाग की पुस्तक के अनुसार यह दुकान तीन भागों में बनी हुई है। इसमें भित्ति चित्र हैं। दक्षिण में पूरी रामायण के स्वर्ण भित्ति चित्र हैं। दूसरे भाग में 24 अवतारों के भित्ति चित्र हैं। तीसरे भाग में कृष्ण लीला है।
#mahansar
गांव में यह भी खास
गांव के बीच स्थित बड़ा मंदिर, पोद्दारों की छतरी, तोलारामजी का कमरा, नोपानी की हवेली एवं प्राचीन गढ़ यहां आने वाले हर व्यक्ति को आकर्षित करते हैं। गढ़ में रहने वाले महेश्वर सिंह के अनुसार सन 1755-56 में नवलसिंह ने गढ़ के निर्माण के लिए परकोटे व दरवाजे का निर्माण करवाया था। सन 1768 में नाहर सिंह ने रिहायस के लिए कमरों आदि का निर्माण करवा कर गढ़ का विस्तार किया। नाहर सिंह की सातवीं पीढ़ी के महेश्वर सिंह वर्तमान में गढ़ के एक हिस्से में होटल का संचालन कर रहे हैं।
फि ल्मों की हुई है शूटिंग - महनसर व सोने की दुकान में हिन्दी व पंजाबी फि ल्मों की शूटिंग हो चुकी है। जिले में आने वाला हर तीसरा विदेशी पर्यटक महनसर में जरूर आता है। गांव की खूबियों को लेकर डॉक्यूमेन्ट्री भी बन चुकी है।
इनका कहना है
महनसर में सोने की दुकान पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केन्द्र है। यह तीन भागों में बनी हुई है। जिसमें कलात्मक भित्ति चित्र हैं।
-देवेन्द्र कुमार, सहायक निदेशक, पर्यटन
कंटेंट- कुंज बिहारी बिरमीवाला
Published on:
19 Nov 2020 07:37 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
