8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन सांडों की लड़ाई में गई एक ऑटो चालक की जान, सीसीटीवी में हुई घटना कैद

शहर के रोड नंबर एक पर हांडीशाह की दरगाह के पास सांडों की लड़ाई में एक ऑटो चालक की जान चली गई। घटना सोमवार देर रात की है। ऑटो चालक रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर गांधी चौक की तरफ जा रहा था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 19 Sep 2023, 9:16 PM IST

Taxi Driver Dies In Bulls Fight in Jhunjhunu

झुंझुनूं। शहर के रोड नंबर एक पर हांडीशाह की दरगाह के पास सांडों की लड़ाई में एक ऑटो चालक की जान चली गई। घटना सोमवार देर रात की है। ऑटो चालक रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर गांधी चौक की तरफ जा रहा था। रास्ते में हांडीशाह की दरगाह के पास तीन सांड आपस में लड़ रहे थे। इनमें से एक सांड ने ऑटो से टकरा गया। इससे ऑटो अंसतुलित होकर सड़क से 10 फीट दूर जाकर गिरा। ऑटो पलटने से बाकरा मोड़ निवासी ऑटो चालक आरिफ (35) पुत्र नूर मोहम्मद के सिर में गंभीर चोट आई। उसे बीडीके अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।

सीसीटीवी में हुई घटना कैद
घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में हांडीशाह की दरगाह के पास सडक़ पर तीन सांड लड़ते नजर आ रहे हैं। ऑटो से एक सांड टकराता है और ऑटो पलट जाता है। सीसीटीवी में यह भी नजर आ रहा है कि हादसे के बाद ऑटो में सवार एक युवक बाहर निकला। उसने ऑटो के नीचे दबे अन्य लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। इस दौरान पास से बाइक सवार भी गुजरे। लेकिन मदद करता कोई नजर नहीं आया। आरिफ पहले विदेश में कमाने गया हुआ था। कुछ साल पहले यहां लौटा। यहां वह ऑटो चलाकर घर चला रहा था।

पशुओं के जमावड़े को लेकर आक्रोश
शव के पोस्टमार्टम के दौरान शहर के लोग अस्पताल में मोर्चरी के बाहर जमा हो गए और शहर की सडक़ों पर पशुओं के जमावड़े को लेकर रोष जताया। लोगों ने इसके लिए नगर परिषद प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि सड़कों पर बेसहारा पशुओं की वजह से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।