
झुंझुनूं। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को झुंझुनूं आए। उन्होंने यहां लोहार्गल सूर्य मंदिर और राणी सती मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद सैनिक स्कूल में बच्चों को संबोधित करते हुए सफलता के तीन मंत्र दिए।
पहला मंत्र: फेल होने से मत डरो
धनखड़ ने कहा कि आप फेल होने से डरो मत। यह आपकी ताकत को कम करता है। इसके लिए उन्होंने चंद्रयान का उदाहरण दिया। चंद्रयान दो फेल हो गया तो हमारे वैज्ञानिक डरे नहीं, उससे और सीखा। चंद्रयान तीन बनाया और सफल रहे। इसलिए कई असफलता भी आपको आगे बढ़ाने के नए रास्ते खोलती है।
दूसरा मंत्र: अवसर के फायदे उठाओ
धनखड़ ने कहा आप भाग्यशाली हैं कि आपको सैनिक स्कूल में पढ़ने का अवसर मिला है। यहां की क्वालिटी एजुकेशन अन्य संस्थाओं से बेहतर है। उन्होंने कहा कि वे सैनिक स्कूल चितौड़गढ़ में जाने से पहले गांव के साधारण बालक थे। अंग्रेजी में कमजोर। लेकिन वहां की क्वालिटी एजुकेशन ने उनको आगे बढ़ाया। मैं हमेशा क्लास में टॉपर रहता था। सांसद बना, अब उपराष्ट्रपति बना। जिस पद रहा , उसमें सैनिक स्कूल की ही देन है। मैंन क्वालिटी एजुकेशन की पढाई का अवसर उठाया। खूब मेहनत की।
तीसरा मंत्र: खुलकर आगे बढ़ें, तनाव नहीं रखें
धनखड़ ने कहा कि आप जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं, उसमें जाएं। खुलकर आगे बढ़ें। अपने पसंद के विषय चुनें। सैनिक स्कूल में अपनी पसंद के विषय चुनने की पूरी आजादी रहती है। अनुशासन में रहें और शिक्षकों का सम्मान करते हुए आगे बढ़ें। आप ही देश का सुनहरा भविष्य हैं। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि वे खुद हमेशा अपनी कक्षा में प्रथम आते थे, ऐसे में उन्हें यह डर रहता था कि यदि वे प्रथम नहीं आए, तो क्या होगा। आज सोचते हैं कि प्रथम नहीं आकर दूसरे, तीसरे या चौथे स्थान पर भी रहते, तो ज्यादा नुकसान नहीं होता, आगे बहुत कुछ करने को मिलता। इसलिए तनाव नहीं पालें।
तीन बातों से केन्द्र की तारीफ
-पहले हर रेल टिकट, बिल जमा कराने सहित हर जगह लम्बी लाइन लगती थी, तकनीक के चलते सभी कार्य ऑनलाइन हो रहे हैं।
-पहले भ्रष्टाचार था, अब सहायता राशि सीधी बैंक खातों में जा रही है, इससे भ्रष्टाचार रुका है।
-कोरोना में जितने टीके अमरीका नहीं बना पाया, उससे ज्यादा भारत ने बनाए।
वर्ष 2047 तक भारत विश्व का सिरमौर होगा
उप राष्ट्रपति ने कहा भारत दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके विकास की गति अब रुकने वाली नहीं है। जिन अंग्रेजों ने हमारे ऊपर राज किया, उनको हम पीछे छोड़ चुके। जल्द ही भारत दुनिया की तीसरी महाशक्ति बनेगा। वर्ष 2047 तक भारत विश्व का सिरमौर होगा। हमारे इसरो के वैज्ञानिकों व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण भारत ने इतिहास बनाया। चंद्रयान तीन को चांद के दक्षिण पोल पर उतारने वाला विश्व का पहला देश बन गया।
Published on:
27 Aug 2023 06:19 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
