1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: जयपुर के बाद अब झुंझुनू में ज़मीन समाधि पर किसान, ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाने का कर रहे विरोध

झुंझुनू में ग्रामीणों ने ज़मीन में दबकर अपनी मांगें मनवाने का अनूठा तरीका इख्तियार किया है।

2 min read
Google source verification
zameen samadhi

झुंझुनूं।


राजस्थान में राजधानी जयपुर के बाद अब झुंझुनू में ग्रामीणों ने ज़मीन में दबकर अपनी मांगें मनवाने का अनूठा तरीका इख्तियार किया है। ज़िले के देरवाला में ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के विरोध में ग्रामीण यहां विरोध प्रदर्शन करने जुटे हैं।

दरअसल, प्लांट को लेकर ग्रामीणों की ओर से विभिन्न तरीकों से विरोध जताया जा रहा है। रविवार को 51 ग्रामीणों ने सांकेतिक रूप से निर्माणाधीन प्लांट स्थल पर जमीन में आधे दबकर अपना रोष प्रकट किया। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि कुछ भी हो जाए वे इस गांव में ट्रीटमेंट प्लांट नहीं लगने देंगे।

देरवाला पहाड़ी संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश सुण्ड़ा ने बताया कि शोक सभा के 12 दिन पूरे होने पर 8 दिसम्बर को कलक्ट्रेट के बाहर भी अनूठे तरीके से विरोध होगा, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होंगे। सरपंच रेखा ने कहा कि सरकार को किसी भी सूरत में गांव में प्लांट नहीं लगाने दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसको लेकर समिति के बैनर तले संघर्ष जारी रहेगा। सांकेतिक समाधी के बाद ग्रामीणों की गोगामेडी पर बैठक हुई, जिसमें आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद थे। सांकेतिक जमीन समाधी लेने वालों में शामिल संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश सुंडा, सरपंच रेखादेवी, ओमप्रकाश, शंकरलाल, पितराम पूनियां, मेहरसिंह पुरा की ढाणी, मनोज स्वामी वारिसपुरा, महावीरसिंह देरवाला, बंटी गहलोत, सांवरमल, मुश्ताक अली, महेंद्र हर्षवाल, जगदीश हर्षवाल, सुशील हर्षवाल, दिनेश कुमावत, दिलीपकुमार, निशार, हाफिज, मोहम्मद इमरान, मुश्ताक, निशार, शबीर, हारून खां, अजरूद्दीन, झिंडू खां, महेश बेनीवाल, मोहम्मद युनूस, धर्मपाल कड़वासरा, जगदेव रोहिला, रामसिंह कड़वासरा, महेंद्र तंवर, मोहम्मद लियाकत अली, नसीर काजी, रामचंद्र कड़वासरा, पप्पू काजी, लतीफ, राजेंद्र बेनीवाल, हमीद, रामनिवास हर्षवाल, करणीराम बेनीवाल, सुदेश बेनीवाल, मघाराम सिहाग, सुनीलकुमार देरवाला, महेंद्र रोहिला, रणधीर बेनीवाल, जगदीश हर्षवाल, विकास कड़वासरा, इंद्रपाल सिहाग, रामकरण देरवाला झाझडिय़ा, सुरजाराम बेनीवाल, मनीराम हर्षवाल, सावित्रीदेवी तथा रामनिवास हनुमानपुरा शामिल थे।

Story Loader