12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढा को किसने कहा बीजेपी का एजेंट, पढें पूरी खबर

हाकल अली ने कहा, जिसने बसपा, कांग्रेस और शिव सेना के साथ धोखा किया, अब उप चुनाव में मुसलमानों के साथ धोखा कर गायब हो जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
jhunjhunu news

हाकम अली व राजेन्द्र सिंह गुढ़ा

राजस्थान में विधानसभा के उपचुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। अब सीकर के फतेहपुर से कांग्रेस के विधायक हाकम अली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे झुंझुनूं के उप चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र सिंह गुढ़ा को भाजपा का एजेंट बताते हुए कह रहे हैं कि यह भाजपा की स्ट्रेटेजी है। भाजपा ने ही गुढ़ा को यहां चुनाव लड़ने के लिए भेजा है। वीडियो में हाकम अली यह भी कह रहे हैं कि विधानसभा में जब राजेन्द्र गुढ़ा लाल डायरी को लेकर हंगामा कर रहे थे, तब मैंने और विधायक रफीक खान ने मारकर विधानसभा से बाहर निकाला था। हाकल अली ने कहा, जिसने बसपा, कांग्रेस और शिव सेना के साथ धोखा किया, अब उप चुनाव में मुसलमानों के साथ धोखा कर गायब हो जाएगा। विधायक हाकम अली के इस बयान के बाद एक बार फिर लाल डायरी चर्चा में आ गई है। हाकम अली ने कहा कि राजेंद्र सिंह गुढ़ा विश्वास करने के लायक नहीं है। कभी अशोक गहलोत का खास लोगों में राजेंद्र सिंह गुढ़ा का नाम आता था. लेकिन जब मौका आया तो अशोक गहलोत को भी राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने किनारे कर दिया।

मु​स्लिम अ​धिकारियों को हटा दिया:गुढा

वहीं राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि कांग्रेस के राज में एक मु​स्लिम डॉक्टर को हटा दिया। एक कलक्टर को हटा दिया। कांग्रेस के सांसद व विधायक ने दोगला व्यवहार किया है। कांग्रेस के चुने हुए विधायक तो सरकार गिराने मानेसर पहुंच गए थे।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग