4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नींबू के बाद अब ‘आम’ से दूर फलों का राजा, आखिर कब सस्ता होगा आम

फलों का राजा आम इस बार खास का होकर रह गया है। फिलहाल आम आदमी से दूर ही नजर आ रहा है।

2 min read
Google source verification
mango.jpg

फलों का राजा आम इस बार खास का होकर रह गया है। फिलहाल आम आदमी से दूर ही नजर आ रहा है। बाजार में आम के भाव आसमान पर हैं। आम आदमी अभी आम को अपने खाने में शामिल नहीं कर पा रहा है। आम का उत्पादन कम होने के कारण इस गर्मी में आम काफी महंगा बिक रहा है। जिले में आम 80 रुपए से लेकर 100 रुपए तक बिक रहा है। जिसके चलते आम आदमी की पहुंच से बाहर है। आम खाने के शौकीन महंगे दामों में इसे खरीद रहे हैं, लेकिन आम आदमी अभी आम की कीमतों के कम होने का इंतजार कर रहे हैं।

100 रुपए किलो तक बिक रहा आम
सब्जी मंडी के व्यापारी लियाकत अली ने बताया गुजरात सहित अन्य जगह आम की पैदावर कम होने से आम 80 रुपए से लेकर 100 रुपए तक बिक रहा है। इन दिनों में आम 40 से 50 रुपए किलो हो जाता है, लेकिन आवक कम होने के कारण अभी भी आम काफी महंगे बिक रहे हैं। झुंझुनूं में इस बार केवल सफेदा आम ही बिक्री के लिए आया है। लंगड़ा, केसर आदि मांग इस बार झुंझुनूं में कम आए हैं। आवक कम होने से आम के भाव में कमी होने के आसर भी काफी कम हैं।

कम मात्रा में आ रहा है आम
झुंझुनूं में इस सीजन में आम हैदराबाद से आ रहा है। पहले आम हैदराबाद के अलावा गुजरात सहित अन्य स्थानों से भी आता था, लेकिन गुजरात में आम की पैदावर कम होने से आम इस बार केवल हैदराबाद से ही आ रहा है। गत सीजन में एक फल विक्रेता से 50 किलो आम प्रतिदिन बिकता थे, लेकिन इस बार आम महंगा होने से करीब 20 किलो आम प्रतिदिन कम बिक रहे हैं। फलों के राजा आम के दाम अभी कम होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे, क्योंकि गर्मी जल्दी आने की वजह से आम की पैदावार बहुत कम हुई है। इस वजह से आम कम मात्रा में आ रहा है।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग