
बिसाऊ (झुंझुनूं)। थाना क्षेत्र के गांव नयाबास में एक युवक ने अपने दादा व चाची पर सरिए से हमला कर दिया। हमले में दादा व चाची घायल हो गए। चाची को झुंझुनूं अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर किया। परंतु उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
थानाधिकारी रामसिंह यादव ने बताया कि नयाबास निवासी केसरराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि उसके तीन लड़के हैं। बड़ा लड़का रामेश्वर अलग रहता है। दो लड़के मनीराम और संजय कुमार उसके साथ रहते हैं। ये दोनों मुंबई व विदेश में मजदूरी का काम करते हैं। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह घर के छपरे में व उसकी पुत्रवधू सुभिता एवं पिंकी कमरे में सो रही थी। उसी दौरान बड़े लड़के रामेश्वर का लड़का दिनेश कुमार हाथ में लोहे का सरिया लिए हुए आया और पुत्रवधू सुभिता के साथ लड़ाई झगड़ा करते हुए उसके सिर पर सरिया से चोटें मारी।
पास में सो रही दूसरी पुत्रवधू पिंकी से भी मारपीट की। इसके बाद छपरे में उसके साथ भी मारपीट की। सरिए से चोटें लगने से सुभिता बेहोश हो गई। जिसे झुंझुनूं अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से जयपुर रेफर कर दिया गया। जयपुर ले जाते समय रास्ते में सुभिता की मौत हो गई।
घटना की सूचना पर डीवाईएसपी रोहतिाश देवंदा पहुंचे और जानकारी ली। मृतक सुभिता के शव को बिसाऊ के जटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक सुभिता व पिंकी दोनों बहनें हैं और दोनों की एक ही घर में शादी हुई। मृतक सुभिता के एक पुत्र व एक पुत्री है। मृतका का पति मजदूरी करता है। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी दिनेश कुमार चालक है।
Published on:
24 Aug 2023 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
