
Apprenticeship Recruitment 2025: यूपी में नौकरी की तलाश है तो ये खबर आपके काम की है। राजधानी लखनऊ में 9 अप्रैल को एक दिवसीय कैंपस ड्राइव का आयोजन होने वाला है। इस कैंपस ड्राइव की मदद से अप्रेंटिसशिप एवं अस्थाई कामगार पदों पर कुल 1000 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। ये कैंपस ड्राइव एक निजी कंपनी की ओर से आयोजित किया जा रहा है।
इस रोजगार ड्राइव में पुरुष और महिलाएं दोनों ही आवेदन करने के योग्य हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स का ITI पास होना जरूरी है। युवा इस ड्राइव से जुड़कर अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। उन्हें बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा। अप्रेंटिसशिप के साथ साथ अस्थाई पदों पर भी भर्ती होगी।
हाईस्कूल की डिग्री
साथ ही इन व्यवसायों में ITI की डिग्री-
आयुसीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है
चयन प्रक्रिया में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप के अंतर्गत 13,060 रुपये का मासिक स्टाइपेंड तथा अस्थाई कामगार के रूप में 14,827 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। वहीं अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
सीवी
शैक्षणिक प्रमाण पत्र की मूल एवं फोटोकॉपी
यूपी सरकार कौश विकास कार्यक्रमों की मदद से युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए हमेशा प्रयासरत रही है। इसी कड़ी में 9 अप्रैल को होने वाला ये एक दिवसीय कैंपस ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य है युवाओं को स्किल्स युक्त रोजगार से जोड़ना और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करना।
Updated on:
9 Apr 2025, 12:18 PM IST
Published on:
7 Apr 2025, 7:27 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.