
Bank Of India SO Recruitment: यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और बैंक की नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। बैंक ऑफ इंडिया की ओर विभिन्न क्षेत्रों में स्पेशल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स 8 मार्च से 23 मार्च 2025 तक बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए सभी कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। विभिन्न श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग निर्धारित की गई है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 175 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 850 रुपये का भुगतान करना होगा, जिसमें सूचना शुल्क शामिल है। शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई का उपयोग करके आसानी से ऑनलाइन किया जा सकता है।
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
-सबसे पहले खुद का रजिस्ट्रेशन करें
-फिर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें
-मांगे गए दस्तावेज जमा करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें
-फॉर्म की समीक्षा करें और सबमिट बटन दबाएं
-अंत में कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें
सभी कैंडिडेट्स को दो स्तरीय चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। शुरुआत में एक ऑनलाइन परीक्षा होगी, जिसमें कैंडिडेट्स की अंग्रेजी भाषा, व्यावसायिक ज्ञान और सामान्य जागरूकता में दक्षता का मूल्यांकन किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स को 100 अंकों के इंटरव्यू में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। दोनों ही चरण की परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स को अंतिम रूप से इस नौकरी के लिए चुना जाएगा।
Updated on:
9 Mar 2025, 11:16 AM IST
Published on:
9 Mar 2025, 11:01 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.