30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPSC Recruitment: यूजीसी नेट के लिए UPSC ने निकाली बड़ी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

UPSC Recruitment: UPSC ने डेंजरस गुड्स इंस्पेक्टर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 8 Mar 2025, 1:13 PM IST

UPSC Recruitment

UPSC Recruitment: बेरोजगारी के इस दौर में ज्यादातर युवा सरकारी नौकरी की तलाश में रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, जिन्हें सरकारी नौकरी की तलाश है तो ये खबर आपके काम की है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने डेंजरस गुड्स इंस्पेक्टर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

यूपीएससी ने डेंजरस गुड्स इंस्पेक्टर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए 8 मार्च 2025 से 28 मार्च 2025 तक आवेदन किए जा रहे हैं। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- BPSC CTET: CTET और TET में अब सिर्फ 82 अंक पर पास

वैकेंसी डिटेल्स 

-डेंजरस गुड्स इंस्पेक्टर- 3

-सहायक प्रोफेसर रसायन विज्ञान- 1

-सहायक प्रोफेसर कंप्यूटर विज्ञान-1

-सहायक प्रोफेसर अंग्रेजी- 2

-सहायक प्रोफेसर भूगोल- 1

-सहायक प्रोफेसर हिंदी-4

-सहायक प्रोफेसर इतिहास- 2

-सहायक प्रोफेसर भौतिकी-2

-सहायक प्रोफेसर प्लांट साइंस- 1

-सहायक प्रोफेसर राजनीति विज्ञान- 4

-सहायक प्रोफेसर जूलॉजी-2

-सहायक प्रोफेसर कॉमर्स-3

-सहायक प्रोफेसर अर्थशास्त्र- 2

-सहायक प्रोफेसर अंग्रेजी- 1

-सहायक प्रोफेसर इतिहास- 3

-सहायक प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा- 1

यह भी पढ़ें- अमेरिका में कैसे बनते हैं डॉक्टर? दाखिले से लेकर डिग्री तक जानिए पूरा प्रोसेस

योग्यता 

यूपीएससी की इस भर्ती के लिए संबंधित विषय में कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कैंडिडेट्स का यूजीसी नेट पास होना भी जरूरी है। एमफिल या पीएचडी में 11 जुलाई 2009 से पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थियों को सहायक प्रोफेसर पद के आवेदन में नेट (NET) परीक्षा पास करने से छूट दी जाएगी। वहीं डेंजरस गुड्स इंस्पेक्टर के लिए कैंडिडेट्स का किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। साथ ही डेंजरस गुड्स ट्रेनिंग कोर्स करना भी जरूरी है। वहीं 5 साल का अनुभव भी चाहिए। 

अधिकतम आयु सीमा 

-डेंजरस गुड्स इंस्पेक्टर - 40 वर्ष

-असिस्टेंट प्रोफेसर पद- 35 वर्ष

-ओबीसी- 38

-एससी- 40

-एसटी- 40