30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IIT Delhi का ये एमटेक कोर्स जिसके लिए नहीं चाहिए GATE स्कोर, यहां देखें पात्रता और पूरी डिटेल्स

IIT Delhi MTech Courses: इंजीनियरिंग और तकनीक विषय की डिग्री हासिल करने वालों के लिए आईआईटी दिल्ली पहली पसंद होती है। ऐसे में हम आपको संस्थान के एक ऐसे कोर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें बिना गेट स्कोर के दाखिला मिल सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 8 Mar 2025, 3:11 PM IST

IIT Delhi

IIT Delhi MTech Courses: इंजीनियरिंग और तकनीक विषय की डिग्री हासिल करने वालों के लिए आईआईटी दिल्ली पहली पसंद होती है। ऐसे में हम आपको संस्थान के एक ऐसे कोर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें बिना गेट स्कोर के दाखिला मिल सकता है। ये कोर्स मुख्यत: ऐसे प्रोफेशनल्स के लिए है जो आईआईटी दिल्ली से डिग्री हासिल करना चाहते हैं।

कैसे मिलेगा दाखिला 

आईआईटी दिल्ली में बिना गेट स्कोर के पार्ट टाइम एमटेक/एमएस (रिसर्च) प्रोग्राम कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। इस कोर्स में गेट स्कोर की जरूरत नहीं है लेकिन कैंडिडेट्स को कुछ टेस्ट से गुजरना पड़ सकता है। संस्थान सबसे पहले आवेदन देखेगा। इसके बाद कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जा सकता है। लिखित परीक्षा तकनीकी और वस्तुनिष्ठ है, और इसमें बुनियादी कंप्यूटर विज्ञान विषयों - प्रोग्रामिंग, डेटा संरचनाएं, गणित और तर्क, प्रोग्रामिंग भाषाएं और संकलन, सिद्धांत, एल्गोरिदम डिजाइन और विश्लेषण, ऑपरेटिंग सिस्टम और अन्य सिस्टम सॉफ्टवेयर, नेटवर्क, आर्किटेक्चर आदि का परीक्षण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- यूजीसी नेट के लिए UPSC ने निकाली बड़ी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

आईआईटी दिल्ली के पार्ट टाइम एमटेक कोर्स के बारे में जरूरी बातें 

इस पार्ट टाइम एमटेक कोर्स की मान्यता ठीक उतनी ही है जितनी कि किसी रेगुलर फुल टाइम एमटेक कोर्स की। साथ ही फीस भी एक जैसा है। इस कोर्स में 4 की बजाय 6 सेमेस्टर होंगे। कैंडिडेट्स को 60 क्रेडिट पूरा करना होगा। सभी कैंडिडेडट्स को प्रति सेमेस्टर 12 क्रेडिट तक लेने की अनुमति होगी। इस कोर्स के लिए स्पेशल टाइम वाली क्लासेज चलाई जाएंगी, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 8-9 बदे और सुबह 9-10 बजे और सोमवार, गुरुवार: सुबह 8-9:30 बजे और सुबह 9:30-11 बजे। छात्रों के पास अपनी सुविधा और रुचि के आधार पर वैकल्पिक पाठ्यक्रम चुनने का विकल्प है। उम्मीदवार संस्थान के स्रोतों से छात्रावास आवास या सहायक के लिए पात्र नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें- महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! CTET और TET में अब सिर्फ 82 अंक पर पास

कोर्स में दाखिला लेने के लिए योग्यता

इस कोर्स में दाखिला के लिए कैंडिडेंट्स के पास किसी भी संगठन में कंप्यूटर विज्ञान से संबंधित नौकरी में कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए (शैक्षणिक सत्र की शुरुआत तक, यानी जुलाई के अंत या 1 जनवरी तक)। इसी के साथ कैंडिडेट्स का आईआईटी दिल्ली के 50 किलोमीटर के भीतर का निवासी होना अनिवार्य है। ज्वॉइनिंग के समय NOC दिखाना होगा। 

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग