सीआईएसएफ की इस भर्ती के लिए हर कैंडिडेट्स को पीईटी, शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के प्रोसेस से गुजरना होगा। सभी चरण में चुने गए कैंडिडेट्स को ही अंतिम रूप से सेलेक्ट किया जाएगा। CISF में भर्ती के लिए ओएमआर/कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा केवल अंग्रेजी और हिंदी में होगी।