CBSE Admit Card 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे छात्र जो इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल देश विदेश के 8000 स्कूलों से छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के लिए अप्लाई किया है। सीबीएसई बोर्ड के प्राइवेट स्टूडेंट के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाते हैं।