यहां पर की जा रही है भर्तियां
एनालिटिक्स इंडिया मैगजीन और देश के प्रमुख डेटा साइंस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट एडवांसर के मुताबिक अप्रैल 2017 से 2018 के बीच डेटा साइंस और एनालिटिक्स क्षेत्र की नौकरियों में 76 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, डेटा साइंस और एनालिटिक्स के क्षेत्र में अभी 90,000 पदों भर्तियां की जारी रही हैं। इनमें से ज्यादातर नौकरियां जे पी मॉर्गन, एक्सेंचर, माइक्रोसॉफ्ट, एडॉब, फ्लिपकार्ट, एआईजी, विप्रो, डेलॉइट और वोडाफोन जैसी बड़ी कंपनियां दे रही हैं। जॉब ओपनिंग्स में एनालिटिक्स मैनेजर, डेटा साइंटिस्ट, डेटा एनालिस्ट, एनालिटिक्स कंसल्टेंट, जैसे रोल्स शामिल हैं।