2—2 पारी में होगी परीक्षा
पुलिस की ओर से हाईकोर्ट को बताया गया है कि कांस्टेबल भर्ती के लिए 15 लाख आवेदन आए हैं। इसलिए पहली बार चार पारी में परीक्षा करवाई जा रही है। यह परीक्षा 14 व 15 जुलाई यानी दो दिन चलेगी। राकेश व अन्य की याचिका पर हाईकोर्ट में यह जवाब पेश किया गया। अधिवक्ता माही के अनुसार याचिका पर सोमवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन नहीं हो पाई।