पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश
पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल करने वाले आरोपी अभ्यर्थियों पर यह कार्रवाई किए जाने बाबत् पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिए है। पुलिस मुख्यालय के आदेश के अनुसार मार्च माह में हुई ऑनलाइन परीक्षा में हाईटेक करने के मामले में गिरफ्तार रामदेव खिचड़, हीरालाल, सुधीर, पंकज कुमार, सुभाष खिचड़ किशनपुरा रानोली, देवेन्द्र कुमार, दीपक, अभिजीत, सुमित, राजेन्द्र सिंह, अमित, विकास, योगेश, दीप्तिवन, सुनील, अरविंद, गुरदीप सिंह, राहुल, लक्ष्मी सरन, हितेश, मुकेश चाहर और हेमेन्द्र को डिबार किया है।