जारी की गई अधिसूचना के अनुसार दिल्ली टीजीटी शिक्षकों के कुल 5807 पदों पर भर्ती की जानी हैं। जिनमें टीजीटी बंगाली के लिए एक पद, टीजीटी इंग्लिश के लिए पुरुष में 1029 पद और महिला में 961 पदों पर भर्तीयां की जाएगी। वही टीजीटी उर्दू के लिए पुरुष वर्ग में 346 पद और महिला वर्ग में 571 पद, टीजीटी संस्कृत में पुरुष में 866 पद और महिला में 1156 पद इसके अलावा टीजीटी पंजाबी में महिलाओं के लिए 492 और पुरुषों के लिए 382 पद तय किए गए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों को पाने के इच्छुक है वे वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।