
Women in Army
सेना (Army) अगले 17 वर्षों तक हर साल 100 महिला जवानों को सैन्य पुलिस (Military Police) में भर्ती करेगी। सेना के सूत्रों ने बताया कि 100 महिला जवानों के पहले जत्थे की बहाली की प्रक्रिया जारी है तथा इनका प्रशिक्षण इस वर्ष दिसंबर में शुरू होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि महिला जवानों के प्रशिक्षण की अवधि भी पुरूष जवानों की ही तरह 61 हफ्तों की होगी। सूत्रों के मुताबिक अब तक महिलाएं विभिन्न प्रतिष्ठानों का हिस्सा थीं लेकिन केवल अधिकारियों के रूप में।
पहली बार, सैनिकों के रूप में महिलाओं को सेना में शामिल किया जाएगा। वर्तमान में, महिलाओं को चिकित्सा (medical), शिक्षा (education), कानूनी (law), सिग्नल (signal) और इंजीनियरिंग (engineering) विंग में चयनित भूमिका के लिए भर्ती किया जाता है और वह भी केवल अधिकारियों (officers) के रूप में। सैनिकों द्वारा नियमों और कायदों के उल्लंघन को रोकने के लिए सैन्य पुलिस छावनी और सेना के प्रतिष्ठानों पर निगरानी रखता है।
Updated on:
05 Sept 2019 05:23 pm
Published on:
05 Sept 2019 05:23 pm
