29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Himachal Pradesh Board Exam 2021: इस राज्य में कोरोना संक्रमित विद्यार्थी नहीं दे पाएंगे बोर्ड परीक्षा

Himachal Pradesh Board Exam 2021: बोर्ड ने कोरोना संक्रमित छात्रों को परीक्षा में बैठने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे छात्रों की परीक्षाएं बाद में आयोजित होंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 10 Apr 2021, 8:07 PM IST

Himachal Pradesh Board Exam 2021

Himachal Pradesh Board Exam 2021

Himachal Pradesh Board Exam 2021:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक अहम फैसला लिया है। बोर्ड ने कोरोना संक्रमित छात्रों को परीक्षा में बैठने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे छात्रों की परीक्षाएं बाद में आयोजित होंगी।

Read More: Govt Jobs 2021: 800 से ज्यादा रिक्त पदों पर जल्द होगीं भर्तियां , जानें पूरी डिटेल

वार्षिक परीक्षा उसी दिन अलग कक्ष में होगी

गौरतलब है कि हिमाचल बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं वार्षिक परीक्षाएं 13 अप्रैल से शुरू होने जा रही हैं। बोर्ड ने फैसला लिया है कि कोरोना संक्रमित विद्याथियों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। जो भी बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया जाएगा, उसकी वार्षिक परीक्षा को बाद में लिया जाएगा। इससे पहले बोर्ड ने कोरोना संक्रमित परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षा उसी दिन अलग कक्ष में कराने का निर्णय लिया था।

Read More: Gov jobs 2021: दसवीं पास युवाओं के लिए नौकरियां, चपरासी समेत कई पदों पर आवेदन मांगे

नए सिरे से परीक्षाएं होंगी

अब बोर्ड का कहना है कि बीमार छात्रों को नई डेटशीट के साथ दोबारा प्रश्नपत्र तैयार करके दिए जाएंगे। इनकी नए सिरे से परीक्षाएं होंगी। अगर किसी छात्र का तापमान अधिक होता है या उसमें कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं तो उस परीक्षार्थी का कोरोना टेस्ट होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की मदद ली जाएगी। आपातकाल परीक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाएंगे।

Read More: Government jobs: स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट समेत 379 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी

हिमाचल में कोरोना के कंटेनमन जोन से आने वाले छात्र भी परीक्षा में भाग ले सकेंगे। जिस छात्र के परिवार के लोग कोरोना पॉजिटिव होंगे, उन्हें कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। परीक्षाकेंद्रों पर कोरोनामुक्त शिक्षकों को ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा।

Web Title: Himachal Pradesh Board Exam 2021: covid infected students not allowed