
HSSC Female Constable Result 2021
HSSC Female Constable Result 2021 : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा पुलिस महिला कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम 2021 (HSSC Female Constable Result 2021) जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर एचएसससी कॉन्स्टेबल रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
1798 पदों पर होगी भर्ती
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा राज्य में 16 अगस्त से 12 सितंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से महिला कॉन्स्टेबल पद पर कुल 1798 रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें कॉन्स्टेबल महिला एचएपी दुर्गा की 698 रिक्तियां और कॉन्स्टेबल महिला जीडी की 1100 रिक्तियां हैं।
Read More: भारतीय नौसेना में एसएससी अधिकारी आरवीसी भर्ती, जानिए शैक्षिक योग्यता और उम्र सीमा
PDF फाइल लिंक :—
https://hssc.gov.in/hssccms/uploads/results/9703-female-pst-sd.pdf
ऐसे देखें HSSC Female Constable Result 2021
— सबसे पहले HSSC आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
— होम पेज पर, HSSC Female Constable Result 2021 लिंक पर क्लिक करें।
— अब आपके सामने एचएसएससी महिला कॉन्स्टेबल जीडी रिजल्ट की पीडीएफ खुलेगी।
— PDF फाइल खुलेगी, जिसमें आपको अपना रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट देखना होगा।
— इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रखें।
11 से 13 अक्टूबर को होगा फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट:—
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास हो गए है, उनको फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट, PST के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2021 तक आयोजित किया जाएगा। फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट का विवरण स्थल और समय सहित सही समय पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार जो अधिक संबंधित विवरणों की जांच करना चाहते हैं, वे एचएसएससी की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।
Read More: भारतीय नौसेना में एसएससी अधिकारी आरवीसी भर्ती, जानिए शैक्षिक योग्यता और उम्र सीमा
Published on:
08 Oct 2021 04:17 pm
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
