आपको बता दें इस पद पर चयनित होने वाले आदित्य मुंबई के रहने वाले हैं और अभी एमटेक डुअल डिग्री प्रोग्राम का पांच साल (2013-2018) का कोर्स कर रहे हैं। फिलहाल आदित्य गूगल रेजिडेंसी प्रोग्राम में एक साल तक काम करेंगे, जिसके बाद उन्हें गूगल के साथ फुल टाइम काम करने का भी विकल्प मिल जाएगा। गौरतलब है कि आदित्य पहली बार तब चर्चा में आए थे जब गूगल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक में रिसर्च के लिए एक टेस्ट का आयोजन किया था और जिसमें दुनियाभर के 6,000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था और अंतत: 50 लोगों को इसके लिए चुना गया था, जिनमें से एक आदित्य थे।