30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्र सरकार ने निकाली 12828 पदों पर भर्ती, आवेदन के लिए तीन दिन बाकी

भारतीय डाक विभाग कई राज्यों में करेगा ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manish Gite

•

Updated: 9 Jun 2023, 6:47 PM IST

post.png

bumper vacancy

भारतीय डाक विभाग ने देशभर में कुल 12828 पदों पर भर्ती निकाली है। ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती के लिए 10वीं पास करने वाले भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की यह प्रक्रिया अंतिम दौर में है। केंद्र सरकार के कर्मचारी बनने के लिए तीन दिन का वक्त बचा है।

केंद्र सरकार के दूरसंचार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की नियुक्ति देश के 23 सर्किलों में की जाएगी। ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2023 के रिक्त पदों की जानकारी, आवेदन, दस्तावेज और शुल्क से संबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है।

ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर होने वाली भर्ती मेरिट के आधार पर होगी। शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी। इस पद पर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में भर्ती की जाएगी।

भारतीय डाक विभाग के ग्रामीण डाक सेवक (Gramik Dak Sevak) पदों पर भर्ती के लिए आवेदक की आयु 18 साल से 40 साल के बीच होना चाहिए। अनुसूचित जाति जन जाति के उम्मीदवारों को पांच साल की छूट दी जाएगी, जबकि ओबीसी वर्ग को तीन साल की छूट रहेगी। इसके आवेदन करते समय सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के लोगों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

अधिक जानकारी के लिए डाक विभाग की आफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जा सकते हैं। नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।

पदों का आरक्षण

28 राज्यों में होने वाली इस भर्ती के लिए आरक्षण निर्धारित किए गए हैं।

















































वर्गसीटें
अनारक्षित5554
ओबीसी1295
एससी1218
एसटी3366
इडब्ल्यूएस1004
पीडब्ल्यूडीए116
पीडब्ल्यूडीबी99
पीडब्ल्यूडीसी102
पीडब्ल्यूडीई74
कुल12828

हिन्दी भाषी राज्यों में ज्यादा पद...।

















































हिन्दी भाषी राज्यपद
बिहार76
छत्तीसगढ़342
हरियाणा8
हिमाचल37
झारखंड1125
मध्यप्रदेश2992
राजस्थान1408
उत्तर-पूर्व1823
उत्तर प्रदेश160
उत्तराखंड40

यहां देखें नोटिफिकेशन (Notifications)