मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि वीर बुधु भगत के गांव समेत पूरे झारखण्ड का घर शिक्षित हो इसके लिए 15 नवंबर को 10 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सके। स्कूल जा रहें बच्चों को दूध उपलब्ध इसके भी प्रयास हो रहें हैं, जिससे वे कुपोषण मुक्त हो सकें। मुख्यमंत्री ने बताया कि नारी शक्ति को हमें सशक्त करना है। आनेवाले दिनों में स्कूली बच्चों के लिए ड्रेस का निर्माण करेंगी। हर वर्ष 80 लाख ड्रेस सरकार बच्चों को देती है।