60 से ज्यादा कंपनियों ने लिया हिस्सा
जामिया मिलिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) यूनिवर्सिटी की प्लेसमेंट सेल की ओर से आयोजित जॉब इंटर्नशिप फेयर “करियर कनेक्ट” (Career Connect) में दो हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जॉब फेयर में 60 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया। इन कंपनियों में टेक महिंद्रा, जेटीईकेटी, एक्सिओम कंसलटिंग, वसर्व, मेनटेक, द इकोनॉमिक टाइम्स, आईबी ग्लोबल आदि प्रमुख हैं। विभिन्न कंपनियों ने 120 से अधिक छात्रों का चयन किया एवं 500 से ज्यादा छात्रों का अगले दौर के लिए चयन किया गया है।
यह भी पढ़ें- BSEB Exam 2023: बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट एग्जाम कल से शुरू, ये जरुरी बातें रखें ध्यान