25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2018- प्रशासन विभाग, गृह पुलिस विभाग समेत 202 पदों पर वैकेंसी

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2018 हेतु सामान्य प्रशासन विभाग, गृह पुलिस विभाग सहित अन्य कुल 202 रिक्त पदों पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 14 Dec 2017, 3:03 PM IST

mppsc

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2018 हेतु अधिसूचना जारी कर सामान्य प्रशासन विभाग, गृह पुलिस विभाग सहित अन्य कुल 202 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 08 जनवरी 2018 तक कर सकते है।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में रिक्त पदों का विवरणः
कुल पद- 202


राज्य प्रशासनिक सेवा -27
राज्य पुलिस सेवा – 10
जेल विभाग- 02
जिला आबकारी अधिकारी-02
वाणिज्यिक कर अधिकारी-05
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग-12
पंचायत एवं ग्रामीण विकास-03
तृतीय श्रेणी
राजस्व विभाग
नायब तहसीलदार-29
आबकारी उप निरीक्षक-17
वाणिज्य कर निरीक्षक-20
पिछड़ा वार्ड एवं अल्पसंख्यक विभाग
निरीक्षक-21
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग-01
जेल विभाग
सहायक जेल अधीक्षक -11
परिवहन विभाग-24
सहकारिता विभाग-18


मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में रिक्त पदों पर पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता: अभ्यर्थी को किसी भी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए. इसके साथ ही शैक्षणिक योग्यता से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें।अन्य पदों हेतु शैक्षिक योग्यता से सम्बंधित जानकारी के लिए निम्न लिंक को क्लिक करें।

आयु सीमा:
उम्मीदवारों के आयु की गणना 01 जनवरी 2018 से की जाएगी।
अलग-अलग पदों के लिए विभिन्न आयु सीमा लागु होगी जिसकी जानकारी के लिए निम्न लिंक को क्लिक करें।


चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा जो को दो चरणों में होगी-प्रारंभिक और मुख्य. लिखित परीक्षा के आलावा सफल छात्रो का चयन साक्षात्कार और व्यक्तित्व परिक्षण में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा जो की आयोग द्वारा आयोजित किया जायेगा।

आवेदन कैसे करें:

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार उक्त परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. किसी भी प्रकार से मैन्युअली या पोस्ट द्वारा भेजे गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे इसलिए उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन 08 जनवरी 2018 तक भेज दें।

विज्ञापन संख्या: 05/2017/ दिनांक 12.12.2017


महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ होने की तिथि: 18 दिसंबर 2017
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 08 जनवरी 2018
ऑनलाइन आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधार: 18 दिसंबर 2017 से 10 जनवरी 2018 तक
प्रारंभिक परीक्षा की तिथि: 18 फ़रवरी 2018

MPPSC state Service Examination 2018 Notification:

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2018 हेतु विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।