
NIT Patna Recruitment: यदि आप एनआईटी में नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। बिहार के एनआईटी (NIT Patna) ने ग्रेड 2 और ग्रेड 1 के लिए साथ साथ एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है। दिलचस्प बात ये है कि इस भर्ती के तहत कैंडिडेट्स का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के होगा। इच्छुक कैंडिडेट्स को अपना आवेदन ऑफलाइन जमा करना होगा, जिसकी हार्ड कॉपी 30 अप्रैल तक जमा करना अनिवार्य है।
एनआईटी पटना में इन पदों पर निकली वैकेंसी-
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। कैंडिडेट्स के पास संबंधित क्षेत्र में पीचएडी की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियरिंग में बी.टेक/बीई/बीएस या इंटीग्रेटेड यूजी/पीजी डिग्री अनिवार्य है। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से रिसर्च अनुभव वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
कैंडिडेट्स को शुरू में उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें प्रजेंचेटन और इंटरव्यू देना होगा, जिसके आधार पर फाइनल सेलेक्शन किया जाएगा।
आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी 30 अप्रैल तक नीचे दिए गए पते पर भेजना है -
पता- निदेशक, एनआईटी पटना, अशोक राजपथ, पटना, 800005
Updated on:
21 Apr 2025, 4:03 PM IST
Published on:
21 Apr 2025, 4:03 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.