ONGC OPAL Recruitment 2021: एग्जीक्यूटिव और नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर निकली भर्ती, @opalindia.in से करें आवेदन
ONGC OPAL Recruitment 2021: गुजरात के दहेज शहर में स्थित ओएनजीसी पेट्रो एडिशंस लिमिटेड ( OPAL ) दक्षिण भारत में सबसे बड़े एकीकृत पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स में से एक है। ओएनजीसी ओपल बहुत जल्द कार्यकारी और गैर कार्यकारी पदों पर भर्ती के लिए अपना विंडो ओपन करने वाला है।
ONGC OPAL Recruitment 2021: ओएनजीसी ओपल गुजरात के दहेज शहर में स्थित दक्षिण भारत के सबसे बड़े एकीकृत पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स में से एक है। यह कंपनी बहुत जल्द एग्जीक्यूटिव और नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर कर्मचारियों की भर्ती करने वाला है। कुल 31 पदों पर कर्मचारियों की भर्तियां प्रस्तावित हैं। ओएनजीसी ओपल की ओर से जारी शॉर्ट नोटिस में बताया गया है कि इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कल यानि 17 जून से 07 जुलाई तक भेज सकते हैं। उम्मीदवारों को ओएनजीसी ओपल की आधिकारिक वेबसाइट opalindia.in पर आवेदन भेजना होगा।
ध्यान रखें ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 07 जुलाई 2021 है। अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार ओएनजीसी ओपल की आधिकारिक वेबसाइट opalindia.in पर जाकर भर्ती से संबंधित पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य विवरण चेक सकते हैं
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 जून से 07 जुलाई 2021 तक OPaL की वेबसाइट www.opalindia के माध्यम से पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन पत्र तय प्रारूप में ही भेजें। उम्मीदवार का चयन मेरिट के आधार पर होगा।