HSSC Haryana Police SI Recruitment 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ( HSSC ) प्रदेश पुलिस विभाग के तहत ग्रुप सी के सब-इंस्पेक्टर ( एसआई ) के 65 पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 19 जून 2021 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 02 जुलाई 2021 है। HSSC SI ऑनलाइन पंजीकरण URL के पते यानी adv32021.hryssc.in/StaticPages/HomePage.aspx पर शुरू होगा। 465 पदों में 400 पद सब इंस्पेक्टर पुरुष और 65 पद सब इंस्पेक्टर महिला के लिए है। एचएसएससी एसआई भर्ती 2021 से संबंधित वेतन, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया, आयुसीमा और अन्य जानकारी उम्मीदवार एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर हासिल कर सकते हैं।