इच्छुक और योग्य उम्मीदवार स्टाफ नर्स ( Staff Nurse ) के पदों पर चयन के लिए 24 जून 2021 को सीधे वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। सुबह दस बजे से इंटरव्यू शुरू होगा। साक्षात्कार का आयोजन तय समय पर सीएमओएच, जिला स्वास्थ्य भवन, सरतपल्ली, मिदनापुर टाउन, पश्चिम मेदिनीपुर में होगा। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए मूल रूप में वैध पहचान प्रमाण के साथ आना होगा। सत्यापन के लिए सभी मूल दस्तावेज पेश करने होंगे। साथ ही सभी मूल दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित कॉपी भी उम्मीदवार साथ लेकर आएं। स्वयं का पासपोर्ट साइज कलर फोटो भी साथ लाएं।