AIIMS Bharti 2024: यदि आप भी उन युवाओं में से हैं जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान पटना में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकली है। ये भर्ती कुछ समय पहले निकाली गई थी, वहीं अब आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक आ गई है। 7 अक्टूबर या उससे पहले पटना एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें। आधिकारिक वेबसाइट का पता है,aiimspatna.edu.in